मंच संचालन महज़ एक भूमिका नहीं, बल्कि एक कला का...
तस्वीर साभार: मोदी/X
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में अपनी अंतर्राष्ट्रीय पहचान को बेहद मजबूती से स्थापित किया है और वह एक प्रभावशाली वैश्विक नेता के रूप में उभरे है. उनकी दूरदर्शी नीतियाँ, नेतृत्व क्षमता और वैश्विक मंचों पर लगातार सक्रिय भागीदारी के लिए उन्हें दुनिया भर में सराहना मिली है. अब तक पीएम मोदी को 20 देशों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें प्रमुख रूप में कई मुस्लिम देश भी शामिल हैं। ये सम्मान उनके वैश्विक दृष्टिकोण, भारत की बढ़ती शक्ति और विदेश नीति में उनकी दक्षता का प्रतीक है. उनका प्रभाव वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रहा है और जो भारत को एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में सफल है.
I am honoured to be conferred the Mubarak Al-Kabeer Order by His Highness the Amir of Kuwait, Sheikh Meshal Al-Ahmad Al-Jaber Al Sabah. I dedicate this honour to the people of India and to the strong friendship between India and Kuwait. pic.twitter.com/fRuWIt34Cx
— Narendra Modi (@narendramodi) December 22, 2024
रविवार को कुवैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर' से नवाजा है. यह सम्मान विशेष रूप से राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी शासकों और विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को मित्रता और सहयोग के प्रतीक के रूप में दिया जाता रहा है. यह पीएम नरेंद्र मोदी को किसी देश द्वारा प्रदान किया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.
'द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीरी' कुवैत का एक नाइटहुड आदेश है, जो कुवैत के सातवें शासक मुबारक बिन सबाह अल-सबाह के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने 1896 में सत्ता संभाली थी और अपने शासनकाल में कुवैत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. यह सम्मान पहले भी विदेशी नेताओं जैसे बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश को दिया जा चुका है, साथ ही क्वीन एलिजाबेथ और प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जैसे अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को भी इस सम्मान एसई सम्मानित किया जा चुका है.
यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न देशों द्वारा प्राप्त अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की पूरी सूची देखें:
साल | सम्मान | देश | विवरण |
---|---|---|---|
2016 | किंग अब्दुल अजीज सैश | सऊदी अरब | द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया। |
अमीर अमानुल्ला खान पुरस्कार | अफगानिस्तान | भारत-अफगानिस्तान संबंधों में योगदान के लिए अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान। | |
2018 | ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन | फिलिस्तीन | भारत-फिलिस्तीन संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। |
2019 | ऑर्डर ऑफ ज़ायद | संयुक्त अरब अमीरात | द्विपक्षीय संबंधों में योगदान के लिए यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान। |
ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल | रूस | भारत-रूस संबंधों को बढ़ावा देने के लिए रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान। | |
निशान इज्जुद्दीन | मालदीव | प्रधानमंत्री मोदी के राज्य दौरे के दौरान दिया गया मालदीव का सर्वोच्च सम्मान। | |
किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां | बहरीन | भारत-बहरीन संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए दिया गया। | |
2020 | लीजन ऑफ मेरिट | संयुक्त राज्य अमेरिका | भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया। |
2021 | ऑर्डर ऑफ द ड्रुक गेल्पो | भूटान | भारत-भूटान संबंधों में योगदान के लिए भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान। |
2023 | ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर | फ्रांस | फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान 13 जुलाई 2023 को प्रदान किया गया। |
ऑर्डर ऑफ द नाइल | मिस्र | मिस्र का सर्वोच्च राज्य सम्मान 25 जून 2023 को दिया गया। | |
ग्रैंड कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू | पापुआ न्यू गिनी | प्रशांत क्षेत्र से संबंधों में योगदान के लिए 22 मई 2023 को दिया गया। | |
कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी | फिजी | फिजी का सर्वोच्च सम्मान मई 2023 में दिया गया। | |
एबकल अवार्ड | पलाऊ | 2023 में नेतृत्व और बुद्धिमत्ता के लिए प्रस्तुत किया गया। | |
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर | ग्रीस | दिसंबर 2023 में कूटनीतिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। | |
2024 | ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीरी | कुवैत | कुवैत का सर्वोच्च सम्मान दिसंबर 2024 में दिया गया। |
ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम | बारबाडोस | वैश्विक संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के लिए दिसंबर 2024 में सम्मानित किया गया। | |
ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस | गुयाना | महामारी के दौरान योगदान और कैरेबियाई देशों के साथ संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर 2024 में दिया गया। | |
डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर | डोमिनिका | नवंबर 2024 में असाधारण प्रयासों के लिए प्रस्तुत किया गया। | |
ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द निगेर | नाइजीरिया | भारत-नाइजीरिया संबंधों को मजबूत करने के लिए दिसंबर 2024 में दिया गया। |
मंच संचालन महज़ एक भूमिका नहीं, बल्कि एक कला का...
परिवार हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसे निभाना हमारा...
WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत...
India vs Australia BGT: भारतीय टीम 59 गेंदों में 3...
Yuzvendra chahal divorce wife dhanashree verma : एक करीबी सूत्र...
EPFO 2025 में PF खाताधारकों के लिए कई बदलाव कर...
IND vs AUS Test: सिडनी में चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी...
China HMPV Virus News: चीन में एक बार फिर नया...
YJHD: yeh jawaani hai deewani re release date : 2013...
iPhone 17 Pro and iPhone 17 Pro Max leaks: Apple...
How to lose weight fast naturally and permanently : हम...
Ind vs Aus Test: Yashasvi Jaiswal’s Controversial Dismissal: पैट कमिंस...
PM Kisan 19th installment Date: क्या आप PM किसान सम्मान...
Virat Kohli fined by ICC: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बॉक्सिंग...
Unimech Aerospace IPO GMP: इस IPO को निवेशकों से बहुत...
Azerbaijan airlines plane crashes: कजाकिस्तान में दुखद विमान दुर्घटना हुई...
Pushpa 2 vs Baby John : अल्लू अर्जुन की फिल्म...
Pakistani Passport Rejected: यूएई ने पाकिस्तानी कामगारों के प्रति रुख...
बॉक्सिंग डे टेस्ट को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह चरम...
कुवैत ने रविवार को PM नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च...
Mamata Machinery IPO GMP ने मचाई हलचल, निवेशकों का ध्यान...
महिला U19 एशिया कप में भारत ने इतिहास रच दिया...
एलआईसी की ओर खास तौर पर केवल महिलाओं के लिए...
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट...
आज तक रिपोर्टर पर हम खबरों को केवल रिपोर्ट नहीं करते, बल्कि आपके लिए उनकी तह तक जाकर सच्चाई सामने लाते हैं। राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी से लेकर सामाजिक मुद्दों तक, हर क्षेत्र की खबरों का गहन विश्लेषण यहां मिलेगा। हमारी प्राथमिकता है आपकी जागरूकता और विश्वास।
Copyright ©️ 2024 For आज तक रिपोर्टर | All Rights Reserved.
Copyright ©️ 2024 For आज तक रिपोर्टर | All Rights Reserved.