PM Kisan Samman Nidhi Beneficiary Status: ₹2000 की अगली किस्त इस तारीख आने वाली है, क्या आपने किया है ये काम?

PM Kisan 19th installment Date: क्या आप PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं? अगर हाँ, तो ध्यान दें! योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2024 है। अगर आपने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, तो समय रहते जरूर करा लें।

pm kisan samman nidhi beneficiary status

 तस्वीर साभार: PM Kisan Website

नई दिल्ली: PM Kisan Samman Nidhi Beneficiary Status: भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नागरिकों लाभ प्रदान किए जाते रहे है। और यदि आप भी किसी भी योजना के लिए पात्र है, तो उससे जुड़कर लाभ लिया जा सकते है। किसानों के लिए ऐसी ही एक खास योजना है (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जो विशेष रूप से देश के किसानों के लिए है। इस योजना के अंतर्गत, योजना के पात्र किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्रदान कि जाती है, जो ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खातों में जमा की जाती है। अब, इस योजना से जुड़े किसानों कि 19वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। आइए, विस्तार से जानते हैं... 

PM Kisan Yojana Next Installment Date: 19वीं किस्त इस महीने आ सकती है 

अब तक किसानों को PM-KISAN योजना के तहत कुल 18 किस्तें जारी की जा चुकी है। पिछली किस्तों के जारी होने के समय को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी या फरवरी 2025 में सरकार द्वारा किसानों के खाते मे भेजी जा सकती है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ सुचारू रूप से प्राप्त करने के लिए किसानों को क्या जरूर कर लेना चाहिए, हम आपको नीचे बता रहे है पूरी प्रक्रिया 

PM Kisan status check Aadhar card : आधार लिंकिंग (Aadhaar Linking)

PM किसान योजना के तहत मिलने वाली ₹2,000 की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है। इसलिए, किसान के बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। यदि आपका बैंक खाता जो किसी भी बैंक मे हो वह आधार से लिंक नहीं है, तो आपको किस्तें मिलने में समस्या आ सकती है।

PM Kisan Aadhar Card Link Kaise Kare: ऐसे लिंक करें 

  • अपने बैंक की शाखा (Branch) में जाएँ।
  • बैंक कर्मचारी से आधार लिंकिंग के लिए निवेदन करे व फॉर्म लें। 
  • यह फॉर्म आपको सही जानकारी से भरना होगा और अपने आधार कार्ड की प्रति के साथ जमा करनी होगी।
  • कई बैंकों में यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी किया जा सकता है। जहां आप अपने बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आधार को खाते से लिंक कर सकते हैं।

PM Kisan Land Verification Online: अपका भू-सत्यापन कराना है 

  • भू-सत्यापन करना क्यों ज़रूरी है: इस योजना लाभ केवल उन किसानों को ही मिलता है जिनके पास कृषि योग्य भूमि है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए भू-सत्यापन करवाती है कि पात्र लाभार्थी को ही योजना का लाभ मिले  यदि आपने अपने जमीन का भू-सत्यापन नहीं करवाया है, तो आपको किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

PM Kisan Land Verification Online Kaise Kare: ऐसे करवाएँ

निम्न चरणों का पालन करें:

  • अपने राज्य के कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
  • “PM-KISAN Land Seeding” या समान विकल्प देखें 
  • अपना आधार नंबर और अन्य आवश्यक विवरण वहाँ दर्ज करें।
  • अपने भूमि रिकॉर्ड की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और पुष्टिकरण संख्या प्राप्त करें।

अगर आप ऑनलाइन नहीं कर पा रहें हैं तो आप निम्न तरीके से भी करवा सकते है

  • आप अपने क्षेत्र के कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क करें।
  • आपको अपने भूमि के दस्तावेज़ (जैसे कि खसरा, खतौनी) जमा करने होंगे।
  • कृषि विभाग के कर्मचारी आगे कि आपकी सहायता करेंगे। 

भारत के कुछ राज्यों में यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी उपलब्ध है। आप अपने राज्य के भूमि रिकॉर्ड  के वैबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भू-सत्यापन कर सकते है।

PM Kisan e-KYC Process: इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर

सरकार ने किसान लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। इससे यह सुनिश्चित होत है कि योजना का लाभ पात्र किसान को मिले और किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो।

  • PM किसान कि वेबसाइट: सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पर जाएँ और 'Farmers Corner' में 'e-KYC' विकल्प का चयन करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें:  12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और 'Search' पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर डालें और OTP प्राप्त करें:  अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर Enter करे और 'Get OTP' पर क्लिक करें।
  • OTP डाले : अपने मोबाइल पर प्राप्त 6 अंकों का OTP दर्ज करें।
  • Submit कर दे: OTP दर्ज करने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें। सफल होने पर आपको e-KYC पूरा होने का संदेश दिखेगा।

समस्या होने रही है तो: यदि आपको आधार लिंकिंग, भू-सत्यापन या e-KYC करवाने में किसी प्रकार कि समस्या आ रही है, तो आप अपने नजदीक के कृषि विभाग के कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)  मे जा कर समाधान प्राप्त कर सकते है। 

 

अस्वीकरण: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी देना है। योजना और इस के प्रक्रिया में समय-समय पर बदलाव हो सकते है। PM-KISAN योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) सबसे विश्वसनीय स्रोत है। योजना के बारे में सभी नवीनतम जानकारी, नियम, दिशानिर्देश और अपडेट प्राप्त कर सकते है 

पूरा आलेख दिखाएँ

और पढ़ें