तस्वीर साभार: Google Image
नई दिल्ली: अज़रबैजान एयरलाइंस की एक फ्लाइट क्रैश हो गई, जिसमें 42 यात्री की मौत हुए है। इस विमान में 72 से अधिक लोग सवार थे। यह यात्री विमान अज़रबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या शहर ग्रोज़्नी जा रहा था। विमान में 72 से अधिक लोग सवार थे। ग्रोज़्नी में कोहरा होने के कारण विमान का रास्ता बदला गया था. कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय के बताया है कि, ये हादसा कजाकिस्तान के शहर अक्तौ के पास हुआ है। हालांकि शुरू में कहा गया था कि कुछ लोग बचे है, लेकिन बाद में पता चला कि इस हादसे मे 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
An Azerbaijan Airlines plane crashed after requesting an emergency landing in Kazakhstan. At least 28 people survived the crash. pic.twitter.com/e9gSQ1ffu9
— Al Jazeera English (@AJEnglish) December 25, 2024
अज़रबैजान एयरलाइंस ये विमान एम्ब्रेयर 190 था, जिसकी उड़ान संख्या 8243 थी। इसमें क्रू मेंबर्स सहित कुल 72 लोग सवार थे. जानकारी के मुताबिक विमान को अक्तौ शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। कजाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि वे हादसे की वजहों की अभी जाँच कर रहे हैं, जिसमें तकनीकी खराबी भी एक कारण हो सकता है। कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय कि ओर से बताया गया है कि आग लगने के बाद उसे बुझा दिया गया है और जो लोग जिंदा बच गए है, उनका इलाज पास के ही अस्पताल में किया जा रहा है।
अज़रबैजान, रूस, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के नागरिक यात्री थे
Survivors of Azerbaijan Airlines plane crash in Kazakhstan coming out from the wreckage. pic.twitter.com/icUjPSrsGj
— Clash Report (@clashreport) December 25, 2024
परिवहन मंत्रालय के अनुसार, विमान में 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स सहित कुल 72 लोग सवार थे। अधिकतर यात्री अज़रबैजान के नागरिक थे और कुछ रूस, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के नागरिक थे। आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि 25 लोग जिंदा बचे थे, जिनमें से 22 को अस्पताल ले जाया गया है. मीडिया के कुछ वीडियो फुटेज में बचाव दल को आग बुझाते और मलबे से लोगों को निकालते हुए देखा जा सकता है। सरकार ने इस दुर्घटना की जाँच तत्काल शुरू कर दी है।
आज तक रिपोर्टर पर हम खबरों को केवल रिपोर्ट नहीं करते, बल्कि आपके लिए उनकी तह तक जाकर सच्चाई सामने लाते हैं। राजनीति, खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी से लेकर सामाजिक मुद्दों तक, हर क्षेत्र की खबरों का गहन विश्लेषण यहां मिलेगा। हमारी प्राथमिकता है आपकी जागरूकता और विश्वास।
Copyright ©️ 2024 For आज तक रिपोर्टर | All Rights Reserved.
Copyright ©️ 2024 For आज तक रिपोर्टर | All Rights Reserved.